WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Mansoon News : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, राजस्थान में जून में इस तारीख को मानसून की एंट्री!

राजस्थान को जल्द मिलने वाली है मानसून की झड़ी अगर आप राजस्थान में रहते हैं और गर्मी से बेहाल हैं, तो अब आपके चेहरे पर मुस्कान लाने का समय आ गया है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों के बीच अब मानसून की एंट्री की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राजस्थान में इसकी एंट्री 21 से 25 जून के बीच हो सकती है। यानी इस बार मानसून समय से पहले आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाला है।

पिलानी और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि जयपुर जैसे शहरों में भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में बारिश की पहली बूंद का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। आम जनता ही नहीं, किसान भी मानसून की सही समय पर एंट्री की खबर सुनकर खुश हैं, क्योंकि इससे खरीफ की फसलों की बुवाई समय पर हो सकेगी।

राजस्थान के किन इलाकों में आयेगा मानसून?


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले कोटा, उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर जैसे जिलों में मानसून की दस्तक होगी। यहां 20 मई से ही हल्के बादल और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

Rajasthan Mansoon News

इस बार मानसून का समय से पहले आना बेहद खास माना जा रहा है। इसकी मुख्य वजह है बंगाल की खाड़ी में बन रहे मजबूत मॉनसूनी सिस्टम और समुद्री हवाओं की दिशा में हो रहा परिवर्तन। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यही गति बनी रही तो राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 3–5 दिन पहले हो सकती है।

Also Read: Rajasthan Board 10th Result 2025 : RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 डेट घोषित, यहां से चेक करें

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 20 मई के बाद से ही मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगेगा। तापमान में 2–4 डिग्री की गिरावट, और धूलभरी आंधियों व गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 21 से 25 जून के बीच पूरा राजस्थान मानसून की चपेट में आ जाएगा।

Leave a Comment